मुंबई में एक दिन में पांच की मौत

राज्य में 5,000 सीरियसः स्वास्थ्य मंत्री



मुंबई: कोरोना का कहर मुंबई सहित राज्यभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां नए मामले बढ रहे हैं. वहीं बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को मुंबई में इस बीमारी से 5 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार को खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 6 नई मौतें हईं। इनमें से मुंबई में और एक पालघर में हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इन 5 लोगों की मौत मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान हुई। मरने वालों की उम्र 51, 84, 73, 63 और 50 साल हैमृतकों की मौत के कारण की विस्तृत रिपोर्ट अभी आनी बाकी है, लेकिन इसकी पुष्टि की जा चुकी है कि ये सभी कोरोना पॉजिटिव थे। इन मौतों के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 16 हो गई है। बुधवार को राज्य में कोरोना के कुल 33 नए मामले सामने आए। इनमें 30 मुंबई, एक बुलढाणा और दो पुणे से थेइन नए मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या 335 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस ऑफिसर डॉ. प्रदीप आवटे ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए अब तक 7,126 संदिग्धों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 335 पॉजिटव पाए गए हैं, जबकि 41 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है___ मुंबई में एक महिला और उसका दिन का बच्चा कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। दोनों का इलाज कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा है। महिला की डिलिवरी चेंबूर के एक निजी अस्पताल हुई थीडिलिवरी के बाद मां-बेटा, दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। देर रात धारावी एक शख्स की भी सायन अस्पताल मौत हो गई। वह भी कोरोना पॉजिटिव था। उसकी मौत कोरोना के कारण हुई, इसकी पुष्टि अभी की जानी है।